नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर की हुई बैठक
विकासनगर
नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर की बैठक में नगर के विभिन्न विकास कार्यों को गति देने को लेकर पंद्रह प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक के दौरान विकास कार्यों की धीमी गति व नगर की चोक पड़ी नालियों व गंदगी को लेकर पालिका के एक सभासद ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व में पारित प्रस्तावों की पुष्टि की गयी। मार्च 2020-21तक के बढ़े हुए निर्माण कार्यों को अनुमोदन किया गया। दैनिक, संविदा व आाउट सोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ाने, पंद्रहवीं वित्त आयोग मद के अंतर्गत जल संचय, पुर्नचक्रण व ट्यूबवेल निर्माण के सबंध में चर्चा की गयी। पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था, कीटनाशक व जीवनरक्षक दवाइयों को क्रय करने, हरबर्टपुर मुख्य चौराहे पर एमएच लाइट के मध्य में लगे विज्ञापन पट आदि का ठेका देने के प्रस्ताव पारित किये गये। सडक़ नाली आदि के निर्माण कार्यों को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये। इस दौरान सभासद विपुल अग्रवाल ने नहर की गंदी पड़ी नालियों की सफाई का मुद्दा उठाया। अग्रवाल ने कहा कि हरबर्टपुर में नालियों में गंदगी के कारण बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। तत्काल नालियों की सफाई कराई जाये। सार्वजनिक शौचालय न बनाने पर नाराजी व्यक्त की। कहा कि इससे केंद्र व राज्य सरकार की योजना को हरबर्टपुर में पलीता लग रहा है।गुरुद्वारे के पीछे खाले के किनारे रैलिंग अब तक नहीं बनी। बैठक का संचालन ईओ सुरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में सभासद पम्मीदेवी, अखिल गोयल, गुलिस्ता, राजेंद्र पटेल, सुबीर कुमार दास, नीरज थापा, उषा भट्ट, मेघश्याम शर्मा, कर्मचारी पवन थापा, धीरसिंह चौहान, मनोज बिष्ट, आशुतोष शर्मा, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
