Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

जिला टीबी फोरम बैठक का हुआ आयोजन

 

चम्पावत
डीएम विनीत तोमर ने टीबी बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने सभी विभागों को टीबी के मरीज की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने को कहा है। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला टीबी फोरम बैठक का आयोजन किया गया। डीटीओ डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि जिले में वर्तमान में टीबी के टीवी के 154 और एमडीआर के 12 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि टीबी के चिन्हित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। डीएम विनीत तोमर ने टीबी के मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजने को कहा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने भारत सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन की जानकारी दी। इस दौरान टीबी से उबरने वाले तीन मरीजों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय व डॉ.श्वेता खर्कवाल, एएमए राजेश कुमार, डॉ. मनीष बिष्ट, अशोक जोशी, गोविंद चौहान, राम नारायण खर्कवाल, मदन अधिकारी, शिवदत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *