Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी सहायता राशि

चम्पावत

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले पत्रकार के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। डीएम विनीत तोमर ने शनिवार को कलक्ट्रेट में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकार अशोक गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता को पांच लाख रुपये का चेक दिया। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले पत्रकारों के लिए केंद्र सरकार ने पत्रकार कल्याण योजना की शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *