Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

कंगना की थलाइवी 23 अप्रैल को

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवी 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। निर्माताओं ने यह घोषणा बुधवार को अभिनेत्री से नेता बनीं जे. जयललिता की 73 वीं जयंती के मौके पर की। फिल्म में उनके जीवन को दर्शाया गया है। कंगना इस फिल्म में मुख्य किरदार यानी जयललिता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। खबर को ट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, जया अम्मा की जयंती पर… 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में लेजेंड की कहानी का गवाह बनिए, हैशटेग थलाईवी। थलाइवी हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक अभिनेत्री के रूप में फिल्मों की दुनिया में उनके उदय से लेकर एक शक्तिशाली राजनीतिज्ञ बनने तक के सफर को दिखाया गया है। (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *