Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर कांवड़िया लापता

राजपाल सिंह निवासी रोहतक हरियाणा ने तहरीर देकर बताया कि वह और उनका 15 वर्षीय साथी अनमोल 14 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। कांवड़ यात्रा के पवित्र उद्देश्य के साथ दोनों ने गंगा जल एकत्र किया और 17 जुलाई को अपने गृहनगर रोहतक की ओर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मंगलौर गंगनहर के पास अनमोल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। राजपाल ने बताया कि वह और अनमोल साथ-साथ चल रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में अनमोल का कोई अता-पता नहीं चला। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *