Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

परिषद ने महंगाई भत्ता व वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग

लखनऊ।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश रावत महामंत्री अतुल मिश्रा प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव ने केंद्र सरकार की भांति प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता शीघ्र घोषित किए जाने की मांग की है।साथ ही परिषद से जुड़े संवर्गो की वेतन समिति की लंबित रिपोर्ट्स पर मुख्य सचिव समिति द्वारा शीघ्र निर्णय कराए जाने की भी मांग की है ।परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि महंगाई भत्ता फ्रीज होने से कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।कहा लगातार बढ़ती महंगाई ने कर्मचारियों की कमर तोड़ दी है, कर्मचारियोँ को परिवार का भरण पोषण, बच्चों की महंगी होती शिक्षा का भार उठाने में बहुत कठिनाई आ रही है । कहा केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की बहाली की जा चुकी है, इसलिए परिषद ने उप्र सरकार से मांग की है कि केन्द्र के समान तत्काल मुख्य सचिव के साथ वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासन के अनुसार प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की वृद्धि की घोषणा की जाए । कहा कि महंगाई भत्ते की तीनों किस्तों के एरियर का भी भुगतान किया जाना चाहिए, कर्मचारियों ने कोविड काल में लगातार अपना भरपूर योगदान दिया है परिषद ने मुख्य सचिव से अनुरोध करते हुए लंबित वेतन विसंगतियों पर निर्णय करने की मांग करते हुए कहा कि परिषद से जुड़े फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन, आॅप्टोमेट्रिस्ट, बेसिक हेल्थ वर्कर महिला पुरूष संवर्ग की वेतन विसंगति व सभी संवर्गो का कैडर पुनर्गठन, पदनाम परिवर्तन पर वेतन समिति द्वारा रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई थी जिस पर अभी तक निर्णय नही लिया गया । परिषद के साथ 9 अक्टूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि वेतन समिति की रिपोर्ट पर तीन माह में निर्णय कर शासनादेश निर्गत होंगे लेकिन लगभग 4 साल से अधिक समय बीत चुका है,अभी तक कोई निर्णय नही लिया गया है ।कोविड काल मे भी मुख्य सचिव के साथ सम्पन्न हुई बैठक में कोरोना वारियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका की तारीफ करते हुए उनकी वेतन विसंगति पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। कोविड काल में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इनके सेवा संबंधी मामलों पर सकारात्मक निर्णय किया जाना मानवीय  है । मिश्रा ने कहा कि जल्द ही परिषद का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें स्थिति की जानकारी भी देगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *