Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

सुरीर कोतवाली में तैनात एसआई की मौत

मथुरा।

कोतवाली सुरीर मंे तैनात एटा जनपद के निवासी उप निरीक्षक गिरेन्द्र यादव की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। उनकी तबियत ज्यादा बिगडी तो पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों मांट पर भर्ती कराया जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसआई की मौत की सूचना मिली तो पुलिस विभाग मंे शोक की लहर दौड गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *