Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

शहर में दौड रहे गैर परमिट 40 ऑटो किए सीज

मथुरा।

एक बार फिर ऑटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का चाबुक चला है। मंगलवार को खुद एसपी ट्रैफिक ने सडक पर उतर कर मोर्चा सम्हाला। बडी संख्या में ऑटो के चालान किए गए, जबकि करीब एक सैकडा ऑटो सीज किए गए हैं। शहर मंे ही करीब पांच दर्जन ऑटो सीज किए गए हैं। देहात क्षेत्र में भी अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाया।
एसपी ट्रैफिक कमल किशोर खुद खुद पुलिसकर्मियों के साथ सडक पर उतरे और यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए ऑटो के खिलाफ कार्रवाही की। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर और देहात के लिए लाइसंेस जारी करने की एआरटीओ की अलग अलग व्यवस्था है। जिन ऑटो को देहात का लाइसेंस मिला है उन्हंे देहात में ही ऑटो चलाने चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने पर शहर में यातायात की व्यवस्था ध्वस्त होती है। जो ऑटो शहर में चल रहे हैं उनका रंग लाल है और जो आटो देहात में चल रहे हैं उनका रंग पीला है। देहात के लाइसंेस पर पीले रंगा का ऑटो निकालने के बाद उस पर रंग करा कर उसे शहर में चला रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर ऑटो चालक इसे उत्पीडन की कार्रवाही बता रहे हैं। मंडी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से परेशान ऑटो चालक शकील ने बताया कि मंडी चोराहे के समीप वह अपने खराब ऑटो को लेकर मिस्त्री के इंतजार में साइड से खड़ा था। ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान रोड को छोड़कर खराब ऑटो की तरफ दौड़ गया और यातायात क्रेन द्वारा चलान कर ऑटो को पुलिस लाइन भेज दिया। एक अन्य ऑटो चालक ने बताया कि मेरा ऑटो रोड से अलग खराब हुआ खड़ा था। इन्होंने मोटरसाइकिल लगाकर मेरा ऑटो पकड़ लिया। हम सौ, दो सौ पर अपने पेट के लिए कमाते हैं लोन पर ऑटो लिया है। हमारा खराब ऑटो सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *