Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

सेवानिवृत्त शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिरकर मौत

 

कानपुर।
शहर में ग्वालटोली क्षेत्र के रतनधाम अपार्टमेंट में सेवानिवृत्त शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से नीचे गिर पड़ीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बिठूर घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं,अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि वह बीमार चल रहीं थी और उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या की है।
ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैकराबर्टगंज स्थित रतन धाम अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर रहने वाली शिक्षिका रेखा पांडेय (64) चार साल पहले रिटायर हुई थीं। अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक,शिक्षिका की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी और उनका इलाज भी चल रहा था। बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में वह अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से नीचे आ गिरी। गार्ड की सूचना पर परिजन नीचे पहुंचे और उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर ग्वालटोली थाना पुलिस भी पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। जहां उन्होंने घटना को हादसा बताकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्वालटोली थाना प्रभारी  कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि महिला के कूदने की जानकारी मिली थी, लेकिन परिजनों ने घटना को हादसा बताकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *