अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, मामला दर्ज
रायपुर।
राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में 13 अगस्त को ट्रक चालक की लापरवाही के कारण बाइक सवार युवक को जान से हाथ धोना पड़ा।
दरअसल ग्राम घीरघोल थाना पलारी बलौदाबाजार निवासी पवन साहू को मेटल पार्क रावांभाठा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। घायल युवक का उपचार राजधानी के मेकाहारा में चल रहा था। जहां 14 अगस्त को युवक ने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक सीजी 04-जेबी/2577 के चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
