समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगीः विशम्भर प्रसाद

मथुरा।

सपा जिला कार्यालय नरसी विहा पर महामंडलेश्वर स्वामी सत्यात्मानंन्द गिरी महाराज व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद सोमवार को पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहाकि आगामी चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं।
महामंडलेश्वर सत्यात्मानंद गिरी ने कहाकि भाजपा सरकार में यमुना गंगा शुद्धिकरण का जो वादा किया गया था। वह भारतवासियों के साथ एक छलावा मात्र था उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष का संत समाज समाजवादी पार्टी के साथ है और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र नौजवान महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार द्वारा किये गए रोज़गार के वादे केवल झूठ मात्र हैं। भाजपा सरकार गरीबों को राशन के नाम पर 60 रुपये का राशन देकर 150 का फोटो लगा हुआ थैला दे रही है। यह गरीबों के साथ धोखा कर रही है । 2022 के आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता इनको उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांति जादौन ने कहा आज जनता बेरोजगारी महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह से परेशान है। भाजपा संरकार सिर्फ समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्याे का उद्घाटन अभी तक कर रही है। उनके द्वारा जनपद मथुरा में किसी ज्वलंत मुद्दे जैसे महंगाई, यमुना शुद्धिकरण पर कोई काम नहीं हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों को सीवर के नाम पर तोड़ा जा रहा है। बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एसटीपी बंद हैं, शहर का गंदा पानी यमुना में नगर निगम की निष्क्रियता के चलते नालों के द्वारा जा रहा है। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं बहुत आहत हो रही हैं। सपा जिला कार्यालय पर शिव कुमार यादव, ध्रुव पांचाल, महिला सभा जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेश चौधरी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर, डा. अमर सिंह यादव, रमेश चंद्र कुशवाहा, धर्मेद्र सिंह ठाकुर, छाता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर पंडित, बल्देव विधानसभा अध्यक्ष पीतम्बर पाण्डे, मांट विधानसभा अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष दिनेश प्रधान, गोल्डी गौतम, भरत उपाध्याय, राज पाण्डेय, राजेन्द्र फेरारी, प्रहलाद यादव, देवकीनंदन कश्यप, ओमवीर चौधरी, हीरालाल निषाद, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *