Friday, October 16, 2026
NATIONAL

20 अगस्त से दिल्ली में फिर होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

नईदिल्ली।

उमस भरी गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मानसून के एक सप्ताह के ब्रेक चरण के बाद दिल्ली में 20 अगस्त को अच्छी बारिश की संभावना के साथ फिर से मानसून शुरू हो सकता है.
आईएमडी के वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में अभी भी ‘ब्रेक मानसूनÓ की स्थिति बनी हुई है, और कम से कमयह 18 अगस्त यानी कल तक रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त के आसपास मध्य प्रदेश में एक चक्रवात आने की उम्मीद है जिसके साथ दिल्ली के ऊपर पूर्वी हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है. दिल्ली में 19 अगस्त की रात से गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, इसके बाद 20 अगस्त को ‘हल्की से मध्यमÓ बारिश हो सकती है.
दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में ‘ब्रेक मानसूनÓ चरण 18 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है और महीने के आखिरी 10 दिनों में अच्छी बारिश से राजधानी में वर्षा की कमी पूरी होने की उम्मीद है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में अगस्त में अब तक 63.2 मिमी बारिश दर्ज की है जो सामान्य 123.1 मिमी के मुकाबले 49 प्रतिशत कम है. आमतौर पर राजधानी में अगस्त में 247.7 मिमी बारिश होती है. आईएमडी ने पहले इस महीने दिल्ली में सामान्य बारिश का अनुमान जताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *