सहकारिता मंत्री ने किया काव्य संग्रह “ओमांजलि” का विमोचन
बाराबंकी।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं ओजकवि ओ.पी वर्मा ओम द्वारा रचित काव्य संग्रह ओमांजलि का विमोचन -लोकार्पण सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के द्वारा शहर के दशहरा बाग स्थित पटेल भवन पटेल भवन में अपराहन ढाई बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत एवं संचालन जाने माने कवि अम्बरीश अंबर ने किया।
शहर के मोहल्ला दशहराबाग स्थित पटेल भवन में काव्य संग्रह “ओमांजलि” के विमोचन पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना से शायर भानु प्रकाश आसार ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन ओ.पी वर्मा “ओम” ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से सांसद उपेंद्र रावत, विधायक बैजनाथ रावत, सुधीर कुमार सिंह “सिद्धू”, अजय सिंह “गुरु जी”, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, उमाशंकर वर्मा, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा के साथ शहर के अन्य कवि एवं साहित्यकार डॉ विनय दास, अजय प्रधान, प्रदीप महाजन, साहब नारायण वर्मा, सनत कुमार अनाड़ी, ओम प्रकाश सोनी जयप्रकाश हुंकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
