Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला युवक का शव

 

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बाईपास रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ओवर ब्रिज से गिरकर हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष राकेश गुसांई ने बताया कि पुलिस को बाईपास ओवर ब्रिज से युवक के गिरने से मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी में उसकी जेब से छह-सात सौ रुपये मिले। युवक की पहचान हो सके ऐसे कोई दस्तावेज मौके से नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के चेहरे के दाहिनीं तरफ नाक और आंख में चोट है। अंदेशा है कि युवक का दाहिना हिस्सा गिरने के बाद जमीन से टकराया है, क्योंकि चेहरे पर दाहिने हिस्से पर ही मिट्टी लगी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि अगर 72 घंटे के तक पहचान नहीं होती है तो पुलिस पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *