Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस

देहरादून।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 22 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढक़र 320 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 310 सक्रिय मामले थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 16289 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में दो-दो, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, देहरादून और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन व नैनीताल में 13 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342818 हो गई है। इनमें से 329069 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *