Thursday, October 15, 2026
UTTAR PRADESH

’सड़क दुर्घटना में वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

अमेठी।

मंगलवार दोपहर शिवकरन शर्मा उम्र लगभग 65 वर्ष ग्राम निवासी तिवारी पुर करनाईपुर थानाक्षेत्र संग्रामपुर निवासी की हनुमानगढ़ी गेट के सामने शिवकरन शर्मा अपने साइकिल से अमेठी जा रहे थे कि पीछे से मैजिक पिकअप गाड़ी संख्या यूपी 72 एटी 2702 पर लगभग 10-फुटी ग्रिल लदी हुई थी, अनियंत्रित पिकअप की टक्कर के बाद शिवकरन शर्मा समेत एक बुजुर्ग व्यक्ति ग्रिल के नीचे आ गए जिसमें शिवकरन शर्मा के सर में गंभीर चोटें आई जिन्हें सीएचसी अमेठी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल असैदापुर रेफर कर दिया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। ड्राइवर गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया ।
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का ईनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार
, कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद
तिलोई, अमेठी।(आरएनएस ) अपराध एवं अपराधियों के घर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह थाना शिवरतनगंज मय हमराही, उ0नि0 तनुज पाल चौकी प्रभारी इन्हौना थाना शिवरतनगंज द्वारा तलाश वांछित अपराधी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना संडीला जनपद हरदोई का 25 हजार रुपये का ईनामिया व वांछित अभियुक्त शेखनगांव मोड़ राजा फत्तेपुर गंदा नाला के पास मौजूद है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवरतनगंज मय टीम द्वारा अभियुक्त को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया । जिससे उप निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह के हाथ में गोली लगने से घायल हो गये । आत्मराक्षार्थ प्र0नि0 शिवरतनगंज, उ0नि0 तनुज पाल द्वारा अपने-अपने सर्विस पिस्टल से फायर किया गया जिससे पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर गया । घायल बदमाश से पूछने पर अपना नाम इंशाद उर्फ इशात पुत्र गफूर नि0 दिलावलगढ़ थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी बताया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तमंचे की नाल से 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त थाना संडीला जनपद हरदोई के मु0अ0सं0 587ध्20 धारा 2ध्3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट का वांछित व 25 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त है । थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *