Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

संदिग्ध परिस्थितियों में एलएलबी की छात्रा लापता

रुडक़ी।

एलएलबी की छात्रा स्कूटी लेकर घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामला सिविल और गंगनहर कोतवाली पुलिस तक पहुंचा। मामले को प्रेम-प्रसंग से जोडक़र भी देखा जा रहा है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती एलएलबी की छात्रा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का परिजनों से विवाद हो गया था। जिस पर पुत्री का एक दोस्त घर आया था और उसने परिजनों के साथ हाथापाई का प्रयास किया था। मौके पर हंगामा भी हुआ था। इसके बाद युवक वहां से चला गया था लेकिन गुरुवार शाम के वक्त पुत्री स्कूटी लेकर घर से निकली और देर रात तक घर नहीं आई। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ युवती की तलाश शुरू की। युवती की स्कूटी पीर बाबा कॉलोनी के पास से लावारिस मिली। परिजनों ने पुत्री के दोस्त पर अपहरण करने का शक जताया है। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि युवती की तलाश जारी है। फोन लोकेशन और रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *