Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

मयंक गुप्ता देहरादून जिले के प्रभारी नियुक्त

रुडक़ी।

भाजपा का देहरादून जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता का स्वागत किया। पुराना रेलवे रोड स्थित आवास पर आयोजित स्वागत के दौरान मयंक गुप्ता ने दावा किया कि 2022 के लिए लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है। इस बार पहले से अधिक बहुमत के साथ उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि संगठन नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ इसे निभाएंगे। इस अवसर पर डॉ. सौरभ गुप्ता, अमन गोयल, अभिषेक मित्तल, कुलदीप तोमर, संजीव तोमर, नवीन गुलाटी, मनोज मेहरा, भरत कपूर, सन्नी नारंग, मन्नी, मांगेराम चौधरी, विक्रम गर्ग, अमित अग्रवाल, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *