Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पशु क्रूरता के आरोप में महिला पर केस दर्ज

रुद्रपुर।

पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य ने आवास विकास की रहने वाली एक महिला पर पशुओं पर बर्बरता करने का आरोप लगाकर आवास विकास पुलिस चौकी में केस दर्ज कराया है। आवास विकास निवासी पशु क्रुरता निवारण समिति की सदस्य चीना शर्मा ने बताया कि लता न्यूलिया पिछले कई दिनों से कॉलोनी में घूमने वाले पशुओं पर अत्याचार कर रहीं हैं। आरोप था कि महिला आए दिन लाठी-डंडों से पशुओं को बर्बरता के साथ पीटती है। जिसके चलते कई पशुओं के पैर भी टूट गए थे। कई बार इसका विरोध करके और समझाने के बाद भी आरोपी महिला की क्रूरता नहीं रुकी। समिति की सदस्य ने आवास विकास पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथिमक जांच के बाद लता के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *