Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

गंगा के तेज बहाव में बहे दो पर्यटक दल के दो सदस्य

ऋषिकेश।

वीकेंड पर नोएडा की एक कंपनी के सेंटर हेड और मैनेजर गंगा में डूब गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने दोनों की तलाश शुरू की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। कंपनी का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। नोएडा की एक एंड्राइड कंपनी का नौ सदस्यीय दल वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था। वह रामझूला के समीप दर्शन महाविद्यालय घाट पहुंचे। इस बीच एक व्यक्ति गंगा में हाथ धोने गया और अचानक पैर फिसलने से बहने लगे। तभी एक साथी उसे बचाने के लिए आगे बढ़े तो वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गये। किनारे पर खड़े साथियों को दोनों कुछ दूर तक बहते दिखे। इसके बाद दोनों ही गंगा की लहरों में ओझल हो गए। हादसे से पूरे ग्रुप के लोग सकते में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *