Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

शॉर्ट सर्किट से लगी एसी में आग

ऋषिकेश।

रविवार तडक़े मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा रिसोर्ट में शॉर्ट सर्किट से एसी में आग लग गई। आग लगने से कमरे में ठहरे पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। जीएमवीएन कर्मचारियों ने दूसरे कमरे में पर्यटकों को शिफ्ट किया। गंगा रिसोर्ट के प्रबंधक आरपी ढौंडिय़ाल ने बताया की घटना रविवार तडक़े की है। दरअसल, एक कमरे में पर्यटक ठहरे हुए थे। अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस वजह से आग लग गई। आग की वजह से कमरे में पर्दे जल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *