Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

एमबीबीएस पीजी कोर्स के छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध हालात में मौत

 

 

ऋषिकेश

ऋषिकेश एस में एमबीबीएस पीजी कोर्स अंतिम वर्ष के छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एस अस्पताल के डॉक्टर शिवानंद बौन (26) पुत्र बचकांत बौन, निवासी 28/8527 गंगा कॉलोनी बसवाकल्याण जिला बिदार कर्नाटक, हाल निवासी जूनियर रेजिडेंट एस हॉस्पिटल, ऋषिकेश ने अपने हॉस्टल के रूम में सुसाइड कर लिया है। मृतक शिवानंद बौन के शव को पुलिस के पहुंचने से पहले ही एस स्टाफ ने मोर्चरी में शिट कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मृतक एस में एमबीबीएस पीजी कोर्स का अंतिम वर्ष का छात्र था। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर हॉस्टल के कमरे का भौतिक निरीक्षण किया गया। मृतक के रूम में कुछ दवाइयां और इंजेक्शन मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *