Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

शिक्षक पर लगाया उत्पीडऩ का आरोप

 

ऋषिकेश

बुल्लावाला गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात एक शिक्षक पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप शिक्षक का अन्यत्र स्थानान्तरण करने की मांग की। मंगलवार को बुल्लावाला गांव के लोगों ने डोईवाला तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि बुल्लावाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात एक शिक्षक कई वर्षों से तैनात हैं। इस शिक्षक द्वारा विद्यालय में पढऩे वाले बचों के अभिभावकों को किसी न किसी प्रकार से परेशान किया जाता रहा है। बीते रोज भी एक समुदाय के छात्रों के बालों को लेकर उनका उत्पीडऩ किया गया और स्कूल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बचे कई किमी पैदल चलकर बाल कटवा कर आए। उन्होंने शिक्षक के अन्यत्र स्थानान्तरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह घडिय़ाल, जबर सिंह सैनी, अशोक कुमार, मोनू, दिनेश कांबोज, फुरकान अली, शमशाद अली, शहजाद अली, अहमद कमाल, मोहमद शाहरुख, समीर, अंकित कुमार, इकराम, इलियास अली, मोहसिन, राशिद आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *