डोईवाला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी
ऋषिकेश
डोईवाला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। इससे 21 सितंबर तक प्रवेश होंगे। बीएससी मैथ सामान्य वर्ग में कट ऑफ मेरिट 81 प्रतिशत रही है। मंगलवार को डोईवाला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीएन तिवारी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें इस वर्ष बीएससी (मैथ्स ग्रुप) सामान्य वर्ग में कट ऑफ मेरिट 81.0, अन्य पिछड़ा वर्ग में 73.4, अनुसूचित जाति वर्ग में 59.60, अनुसूचित जनजाति वर्ग में कटऑफ 57.4 प्रतिशत रही। बीएससी (बायो ग्रुप) में सामान्य वर्ग में कटऑफ 78.40, अन्य पिछड़ा वर्ग में 73.0, अनुसूचित जाति वर्ग में 63.40, अनुसूचित जनजाति वर्ग में कटऑफ 67.4 प्रतिशत रही। बीकॉम सामान्य वर्ग के लिए 78.2, ओबीसी के लिए 71.4, अनुसूचित जाति के लिए 50.2 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 68.2 प्रतिशत कटऑफ रही। बीए में सामान्य वर्ग में कटऑफ 62.4, ओबीसी के लिए 50.20, अनुसूचित जाति के लिए 36.6 एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 49 प्रतिशत कटऑफ रही। वात्सल्य योजना के तहत बीए में तीन छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश मिलेगा। बताया कि प्रथम मेरिट सूची के आधार पर 21 सितंबर तक प्रवेश होंगे। मौके पर डॉ. नवीन नैथानी, डॉ. एसके कुडिय़ाल, डा. आरएस रावत, डा. एनडी शुक्ला, डॉ. राकेश जोशी, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. आरएम पटेल, डॉ. राजपाल सिंह रावत, डा. अफरोज इकबाल, डा. वन्दना गौड़, डा. नूर हसन, डा. अनिल भट्ट आदि उपस्थित रहे।
