Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

कांग्रेस की विचारधारा ही देश के विकास की गारंटी – अशोक सिंह

लखनऊ

योगी सरकार के कुशासन और विघटनकारी नीतियों से सूबे को आज़ाद कराने के आह्वान के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ‘‘प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान’’ के दूसरे चरण की आज से शुरूआत हो गयी। 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न ज़िलों में 100 ट्रेनिंग कैंप आयोजित किये जाएंगे जिनमें 30 हज़ार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। कांग्रेस की यह ’विजय सेना’ अगले चुनाव में चमत्कार करेगी।ये जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रिंट मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि देश पर छाये संकट और तमाम वैचारिक-राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए मुख्यालय स्तर पर विशेष ट्रेनिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो पूरे प्रदेश में लागातार प्रशिक्षण दे रही है। पहले चरण में हर ज़िला मुख्यालय पर प्रशिक्षण शिविर लगाये गये थे जिसमें लगभग 25 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कि गया था। 11 दिनों तक चले इस अभियान के सात मास्टर ट्रेनर टीमों के 40 सदस्यों ने यूपी के सभी जिलों में जिला और शहर कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया था। अभियान का दूसरा चरण आज से विधानसभावार शुरू कर किया गया है।श्री सिंह ने बताया कि ’प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान’ के चार चरणों में 700 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से दो लाख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। प्रशिक्षण शिविरों में पांच विभिन्न विषयों पर ट्रेनिग दी जा रही है। कांग्रेस की विचारधारा, भाजपा व आरएसएस का सच और ‘‘किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश’’ नाम से तीन अलग- अलग कार्यशालाएँ आयोजित हो रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान भाजपा के अतिरिक्त सपा व बसपा राज में हुए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, अन्याय को भी उजागर करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा बूथ मैनेजमेंट से लेकर सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल के बारे में भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
श्री सिंह ने बताया कि यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ चुनाव नहीं लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उनके आह्वान को एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता आत्मसात कर रहा है। बीजेपी और आरएसएस द्वारा फैलाये गये झूठ के मायामहल को वैचारिक आधार से लैस कांग्रेस के प्रशिक्षित कार्यकर्ता ध्वस्त करेंगे। अगला चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होगा जिसमें जनता एक बार फिर कांग्रेस के हाथ कमान देगी उत्तर प्रदेश में विकास और भाईचारे के युग को फिर से वापस लाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *