Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

ठग गिरोह के बचे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस लेगी कुर्की वारंट

कानपुर।

सेंट्रल स्टेशन पर फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के नाम पर छह महीने पहले पकड़े गए ठग गिरोह के 15 आरोपियों में से रेलवे पुलिस अभी भी तीन को पकडऩे में असफल है। दो दिन पहले ही एक आरोपी रेलवे पुलिस को चकमा दे अदालत में सरेंडर कर लिया। ठग गिरोह के बचे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कुर्की वारंट लेने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बीते 10 जून को रेलवे पुलिस ने कानपुर सेंट्रल पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को पहले पकड़ा था। बाद में आरोपियों की संख्या बढक़र 15 हो गई। इसमें से कुछ तो पुलिस के हत्थे चढ़े तो कुछ चकमा देकर अदालत में सरेंडर करके जेल चले गए। पुलिस गिरफ्त से बचे आरोपी बकेवर इटावा निवासी सोनू यादव,रुडक़ी,उत्तराखंड निवासी राकेश भट्ट,मोतिहारी, बिहार निवासी संदीप के खिलाफ कुर्की वारंट लेने में पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर समर बहादुर ने बताया कि कुर्की वारंट मिलते ही आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *