Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पशुपालन पहाड़ों की अर्थव्यवस्था की रीढ : डॉ. कर्नाटक

बागेश्वर।

अपर निदेशक पशुपालन डॉ. बीसी कर्नाटक ने कहा कि पशुपालन पहाड़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए पशुओ को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने जनपद के पशुचिकित्सकों के एक दिवसीय सेमिनार के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत यह जानकारी दी। पशुपालन विभाग कुमाऊं मंडल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रूसेला टीकाकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री केएन तिवारी जिला विकास अधिकारी बागेश्वर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यशाला में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल पंत द्वारा पीपीटी के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को ब्रूसेला बीमारी व टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय शंकर के द्वारा ब्रूसेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में विभिन्न टीमों को सावधानी पूर्वक टीकाकरण करने एवं ब्रूसेला टीकाकरण की एस ओ पी का अक्षरश: पालन करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर बी सी कर्नाटक अपर निदेशक कुमाऊं मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया एवं कार्यशाला में आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया व जनपद में टीकाकरण को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डॉ कमल तिवारी, डॉ पेनी आर्य, डॉ सुनीता, डॉ विनीता, डॉ विजय कुमार, डॉ तेजेंद्र राणा व पशुधन प्रसार अधिकारी रमेश कार्की, ,भास्कर जोशी, हरीश मौलेखी नवीन भट्ट आदि ने सहयोग किया। इसके अलावा कार्यक्रम में गरुड़ से नरेश कुमार, कपकोट से शशेर सिंह, नीरज सिंह आदि प्रगतिशील पशुपालको , पैरावेट, बायफ कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं सहित कुल 62 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *