संकुल स्तरीय महिला संघ का गठन
जौनपुर
जब तक भारत की आधी आबादी आत्मनिर्भर नहीं बनेगी तब तक हम विश्व की ताकत नहीं बन पाएंगे। यह बातें धर्मापुर ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी रवि सिंह ने कही। उन्होंने समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के तरीके भी बताये। धर्मापुर ब्लाक के कुल चार ग्राम पंचायतों से पांच ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर संकुल स्तरीय महिला संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी श्रीराम, ब्रह्मजीत सिंह, ब्लाक मिशन अधिकारी प्रीतम, ऋषभ, प्रिंस आदि मौजूद रहे।