कृषि उत्पादकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
ललितपुर।
राजकीय ऑडिटोरियम भवन रामनगर में आत्मा योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी 2021 का आयोजन किया गया। उपरोक्त आयोजन में सर्वप्रथम जिलाधिकारी आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र खिरिया मिश्र, इण्डियन फार्मर फर्टीलाईजर, जिला कृषि अधिकारी, विकास पथ एफ.पी.ओ., अमझरा एफ.पी.ओ., इशारा एफ.पी.ओ. जिला सूचना, एन.आर.एल.एम., वन विभाग, उद्यान विभाग, फसल बीमा एच.डी.एफ.सी., जिला अग्रणी बैंक पी.एन.बी. आदि विभागों एवं निजी अधिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता द्वारा खरपतवार नियंत्रण, रसायनों के प्रयोग से होने वाले नुकसान, पोषक तत्वों के प्रबन्धन, नयी प्रजातियों, खेत की तैयारी, रसायन अनुदान, उकसा बीमारी की रोकथाम के लिये ट्राईकोडर्मा का प्रयोग किये जाने, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना एंव प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना पर चर्चा करते हुये आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। नवनीत शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा वर्ष 2019 एवं 2020 का बीमा क्लेम दिलाये जाने की मॉग की साथ ही अनुरोध किया कि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत जो यंत्र बाटें जाते हैं उनके सर्विस स्टेशन भी स्थापित किये जायें जिससे यंत्रों की सर्विस करायी जा सके। ऊदल सिंह पटेल द्वारा कहा कि खाद की जनपद में बहुत कमी रही है एवं ओवर रेटिंग भी हुयी खाद दुकानदारों के लेजर मंगॉकर इसकी जांच करायी जाये। केहर सिंह द्वारा खाद की समस्या, सिचाई, बिजली एवं नहरों की सफाई आदि समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। विश्वनाथ यादव द्वारा मांग की गयी कि प्रत्येक माह के तृतीय बुद्धवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता था परन्तु वर्तमान में ये बन्द अतरू इसका फिर से आयोजन शुरू किया जाये साथ ही फसल बीमा क्लेम से वंचित किसानों का बीमा क्लेम भी शीघ्र दिलाया जाये। लाखन सिंह द्वारा खाद एवं बिजली की समस्या से अवगत कराया। शब्बीर खां द्वारा कहा गया कि विद्युत विभाग द्वारा शुरू की गयी विद्युत बिल सब्सिडी योजना को मार्च अप्रेल तक बढाया जाये, मृतक किसानों को मुआवजा दिलाया जाये एवं फसल अवशेष को जलाने के सम्बन्ध में कहा गया कि किसान मऊआ बीनने के लिये मऊआ के पत्तों में आग लगाते है जिससे कभी-कभी खेतों में आग लग जाती है। अतरू इस पर विचार किया जाये ऐसे किसानों पर कार्यवाही नहीं की जाये। इन्द्रपाल सिंह द्वारा गौशाला की समस्याओं से अवगत कराते हुये निस्तारण कराये जाने की मॉग की। पहाड सिंह यादव द्वारा कहा गया कि किसानों को बिजली कनेक्शन शीघ्र दिलायें जायें, खाद की समस्या की जांच की जाये एवं किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम शीघ्र दिलाया जाये। श्री रमेश गुप्ता उपायुक्त सहकारी समिति द्वारा अवगत कराया कि आज सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डी.ए.पी. पहुॅच जायेगी साथ ही उन्होने अपना मोबाईल नम्बर 9793160960 साझा करते हुये अपील की यदि कृषकों को खाद प्राप्त करने में कोई समस्या हो रही है तो उनके मोबाईल पर सम्पर्क कर अवगत करायें। भूमि संरक्षण अधिकारी डा.रामऔतार द्वारा खेत तालाब योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुये कृषकों से खेत तालाब निमार्ण कराने की अपील की। प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक (पी.एन.बी.) कुमार गौरव द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम 2018 एवं 2019 के बारे में किये गये गये भुगतान से अवगत कराया साथ ही अवगत कराया कि फसल बीमा क्लेम 2019 के सम्बन्ध में उच्च स्तर पर वी.सी होना है जिसमें लिये जाने वाले निर्णयों के आधार पर क्लेम का निस्तारण किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा कहा गया कि कृषकों की खाद, बिजली एवं सिचाई की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जायेगा। विघामहावत पी.सी.एफ गोदाम प्रकरण के समबन्ध में की गयी शिकायत में जॉच चल रही है दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। नेताओं द्वारा कहा गया कि किसानों को शीघ्र ही फसल बीमा क्लेम दिलाया जायेगा, जनपद में वर्तमान में अब खाद की समस्या नहीं है उन्होने ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से अनुरोध किया कि खाद की ओवर रेटिंग एवं बिजली की समस्या पर विशेष घ्यान देकर इन समस्याओं का निस्तारण कराया जाये। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन द्वारा कहा गया कि कृषकों की खाद, बिजली की समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कराया जायेगा। अब वर्तमान में खाद की कोई समस्या नहीं है। कृषक उच्चाधिकारियों को समस्याओं से अवगत करायें समाधान अवश्य होगा। जिलाधिकारी द्वारा कृषकों से अपील की गयी कि जैविक खेती को भी अपनाकर गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन करें साथ ही रसायनों का कम से कम प्रयोग करें एवं जैविक खादों को वरीयता दें साथ ही कृषक फसल अपशिष्टों को न जलायें। मत्स्य पालन करें जल संरक्षण करें साथ ही जिलाधिकारी द्वारा अपील की गयी कि जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ दूरभाष नम्बर 05176-272800 पर कृषक अपनी समस्याओं को अवगत करायें जिस पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में अनेकों अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
