टोनही प्रताडऩा मामले में 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
कोडागांव,।
जिले के सातगांव निवासी एक महिला को बार-बार टोनही कहने और मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीओपी कपिल चंद्रा ने बताया कि सातगांव निवासी रामपांडे और उनकी पत्नी मीना पांडे के साथ इसी गांव के रहने वाले पीलाराम दीवा, संतोष दीवान और संतोषी दीवान आए दिन इनके साथ झगड़ा करते थे। तीनों मीना को टोनही कहकर बुलाते थे। महिला की रिपोर्ट पर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना धुरंधर, एसाई नमिता टेकाम, सउनि लोकेश्वर नाग शामिल थे।
राकेश पांडे
