Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

निलंबन से तनाव में आए कानूनगो की मौत

कानपुर।

डेरापुर तहसील में तैनात एक कानूनगो को बुधवार की शाम रिश्वत लेकर भी पैमाइश न करने के आरोप में निलंबन का आदेश दिया गया था। भोर पहर घर मे उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी ले गए,जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
बीते शनिवार को हुए समाधान दिवस में डीएम के सामने इंद्र रुख गांव निवासी युवक ने कानून गो सुभाष चन्द्र पर 7 हजार रुपये लेने के बाद भी पैमाइश न करने का आरोप लगाया था। इस पर डीएम जेपी सिंह ने एसडीएम डेरापुर को कानूनगो को निलंबित करके जांच करने के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश पर बुधवार को सुभाष चन्द्र को निलंबित करके पत्र दिया गया। इसके बाद से वह परेशान हो गए। वहीं गुरुवार भोर उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी गए,जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे उनकेपरिजनों में कोहराम मच गया। बेटे राघवेंद्र ने बताया कि गलत शिकायत पर निलंबन से वह परेशान हो गए थे। दिसम्बर में ही उन्हें सेवानिवृत्त भी होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *