Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन का शुभारम्भ आज

लखनऊ।

सिटी मान्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 22वां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आगाज शुक्रवार से होगा।  सम्मेलन का शुभारम्भ शाम 5 बजे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑनलाइन करेंगे। जबकि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया समारोह की अध्यक्षता करेंगी। यह जानकारी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन 19 से 22 नवम्बर तक ऑनलाइन आयोजित किया  जायेगा। जिसमें 50 देशों मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य आदि अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सम्मेलन में कोरोना महामारी के बाद की वैश्विक विश्व व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा-परिचर्चा की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *