Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नमामि गंगे-गंगा उत्सव का आयोजन किया

पिथौरागढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नमामि गंगे-गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष ने कहा गंगा नदी की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें स्वयं गंगा नदी में प्रदूषण न करने का संकल्प लेना चाहिए। एलएसएम महाविद्यालय में गंगा उत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। कहा कि आज के समय में जल संरक्षण की अति आवश्यकता है। वर्तमान में अनियंत्रित जल दोहन भविष्य में हानिकारक होगा। इसलिए जल संरक्षण के लिए जल संचयन की व्यवस्था करनी होगी। नोडल अधिकारी डॉ.सरोज वर्मा ने कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पिथौरागढ़ के गाड-गधेरों,नदियों की स्वच्छता व जल के संरक्षण पर जोर दिया। मतदाता जागरुकता की पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी ने पहला, अपूर्वा ने दूसरा, अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में शीतल व मेघा ने प्रथम, मुस्कान,नेहा,प्रिया ने दूसरा व तनुजा व अशोक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में अंजलि जोशी, अपूर्वा ने दूसरा व अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *