Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

हरिद्वार।

ज्वालापुर स्थित वार्ड 22 आर्यनगर क्षेत्र की राजीव नगर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में कई महिलाओं और पुरुषों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार बढ़ रही महंगाई से महिलाओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य तेल सहित तमाम चीजों के दाम दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। जिससे महिलाओं को रसोई चलाने में बेहद कठिनाईयों जूझना पड़ रहा है। लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आयी भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता समझ गयी और अब किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। सरकार बनने पर जनता की समस्याओं को दूर करने के साथ महंगाई से राहत देने का काम प्रमुखता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया है। मेयर प्रतिनिधि पार्वती देवी ने कहा कि आने वाले समय में अधिक से अधिक महिलाएं कांग्रेस में शामिल होंगी। जनता भाजपा से तंग आ चुकी है और विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर रामकिशन, हिमलेश, तारा देवी, महेंद्र, संतराम, लक्ष्मी, सर्वेश, कौशल, रेखा, मोनू, संतोष, संगीता, नेहा, साक्षी, सुलोचना, केवल नंद, रितेश, अतुल, नरेश, बंटी, सुरेश, पप्पन, राजेंद्र गुप्ता, महिपाल, सतीश, हिमांशु, रजत, संदीप, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *