Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

एंबुलेंस की टक्कर से दो फैक्ट्री कर्मियों की मौत, एक घायल

रुड़की।  घायलों को ला रही एंबुलेंस बाइक के टकरा गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार देर रात 108 एंबुलेंस सेवा कुछ घायलों को लेकर अस्पताल जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस खेलपुर गांव के समीप पहुंची तो तभी तेज गति से बाइक पर सवार तीन फैक्ट्री कर्मी एंबुलेंस की चपेट में आ गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक 24 वर्षीय भारत कश्यप व 35 वर्षीय अजय कुमार निवासी चुड़ियाला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि उनका एक साथी विपिन घायल है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *