Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

मोटर साइकिल चोरी के प्रयास में दो गिरफ्तार

विकासनगर।

सेलाकुई थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के प्रयास में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार रात कैंचीवाला में दो युवक स्थानीय निवासी अनुज कुमार पुत्र सुमेर चंद के घर में घुसे। युवकों ने बाइक चोरी करने का प्रयास किया। तभी आवाज होने पर अनुज के परिवारवाले जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया जिस पर लोगों और अनुज के परिजनों दोनों युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। इसकी सूचना पुलिसको दी गई।सूचना पर गांव में गश्त कर रहे चीता पुलिसकर्मियों ने कर्मी भी मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद अनुज कुमार ने पुलिस को मामले में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में चोरी के प्रयास के आरोप में सौरभ पुत्र राजकुमार निवासी बेगमपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश और शाहरूख पुत्र मो. नजीर अहमद टोडरपुर यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। बताया कि आरोपियों के पास से एक हरियाणा नम्बर की बाइक भी बरामद की गई है। जिसे थाने में सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *