Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सिरफिरे युवक ने किया युवती पर चाकू से हमला

देहरादून। बंजारावाला में सिरफिरे ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले पर लगने युवती के गले में घाव हुआ है। आरोपी सिरफिरे ने इसके बाद उसी चाकू से अपने हाथ की नस भी काटी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मामले में युवती के पिता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि घटना रविवार रात की है। उन्होंने बताया कि असवाल टैंट हाउस बंजारावाला के संचालक आनंद सिंह असवाल ने सोमवार सुबह तहरीर दी। कहा कि उनकी 19 वर्षीय बेटी हिमानी को रात में करीब साढ़े आठ बजे आदर्श गुरुंग ने घर के बाहर बुलाया। हिमानी घर के बाहर गई। आरोप है कि इस दौरान उसने बेटी से कुछ कहा। बेटी ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने हिमानी के गले पर चाकू से वार किया। इसके बाद आरोपी ने अपने हाथ नस भी काट ली। हिमानी के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने बेटी को पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी सर्जरी की गई। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *