Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

110 करोड़ की लागत से बनेगी बैड़ा-मझेड़ा-रीमा सड़क

बागेश्वर। दुग- नाकुरी तहसील के लोगों को कपकोट ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए 80 किमी का सफर नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही 110 करोड़ रुपये की लागत से बैड़ा-मझेड़ा- जारती-रीमा मोटर मार्ग का निर्माण हो जाएगा। जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पूर्जा अर्चना के बाद इस मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक भौर्याल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
इसके लिए उनके क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। यह क्षेत्र की 62वीं सड़क है। सड़क होगी तो पलायन पर भी रोक लगेगी। इसके अलावा सरकार ने बिजली और पानी गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है। उनकी सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को भी पहले से बेहतर किया है। बागेश्वर में दो ऑक्सीजन जैनरेट व कपकोट में एक प्लांट स्थापित किया है। मुख्यमंत्री लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं। अब तक वह चार बार बागेश्वर जिले में आ चुके हैं। यह विकास की धारा अविरल बहती रहेगी। ऐसा सरकार कर रही है। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश हरड़या, राजेंद्र राठौर, हरीश मेहता, प्रधान गंगा देवी, प्रताप मेहता, शेखर जोशी, धन सिंह भौर्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *