OTHER NEWS

पर्यटक स्थलों में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम

रुद्रप्रयाग। जिले के पर्यटक स्थलों में नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। अनेक जगहों से पर्यटकों का हुजूम यहां की सुंदरता और बर्फ का आनंद ले रहा है। थर्टी फर्स्ट के लिए भी देर रात तक पर्यटक इन स्थानों की ओर आते रहे। इस बार पहले ही जिले के पर्यटक स्थल चोपता, दुगलविट्टा, सारी, देवरियाताल आदि स्थानों पर बर्फबारी हो गई थी जिस कारण पर्यटक पहले ही यहां पहुंच गए। शुक्रवार को थर्टी फर्स्ट के लिए भी देर सांय तक यहां पर्यटकों की आवाजाही होती रही। वहीं नए साल का जश्न मनाने के लिए चोपता, तुंगनाथ, देवरियाताल आदि स्थानों में पर्यटकों की भीड़ लगी है। पर्यटक चन्द्रशिला तक पहुंच रहे हैं। एक ओर ट्रेकिंग का भी आनंद लेने का अवसर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *