Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

 30 खुले गौवंश को कटियारी के उच्च प्राथमिक स्कूल में छोड़ा

हरदोई

आलू गेहूं की फसल को कर बर्बाद आवारा गोवंश गुस्साए किसानों ने करीब 30 आवारा गौवंशो को कटियारी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय महितापुर में दो दिन से बंद कर रखा है। हालांकि  उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में इस समय शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इस वजह से विद्यालय में बच्चे भी नहीं आ रहे हैं। हालांकि किसानों की ओर से आवारा गोवंश को चारे के रूप में पराली व प्यास लगने पर पानी चलाया जा रहा है। आवारा गोवंश से परेशान किसान रात के अंधेरे में अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं वही जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने गोवंश के लिए अस्थाई बाड़ा बनवाने के भी निर्देश जारी किए हैं किसानों का कहना है कि संबंध में सांडी ब्लाक के खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी को फोन कर अवगत कराने के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *