Thursday, October 15, 2026
UTTARAKHAND

खराब मौसम के चलते हवा में होल्ड रहा विमान

ऋषिकेश

जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर मौसम खराब हो जाने के चलते इंडिगो एयरलाइंस का विमान हवाई अड्डे पर उतरने से पहले हवा में दस मिनट के लिए होल्ड किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अचानक मौसम खराब हो गया। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली से देहरादून इंडिगो एयरलाइंस का विमान आ रहा था। एटीसी ने उस जहाज के पायलट को जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर मौसम खराब होने की जानकारी दी। इसके चलते विमान को पायलट ने हवा में होल्ड किया। मौसम साफ होने के बाद जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर विमान को उतारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *