पेंशनरों के साथ न्याय नहीं कर रही सरकार
रीवा,
महिला सेवादल रीवा ग्रामीण की अध्यक्षा अरुण तिवारी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई तब-तब कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। पूर्व में जब भी देश में भाजपा की सरकार थी तब कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन को बंद करने का काम सरकार ने किया और अब जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, तो दोनों सरकारें कर्मचारियों के हितों के खिलाफ काम कर रही हैं जो कर्मचारी जीवन भर अपनी सेवा देता है। वह अपने सेवाकाल के दौरान सरकारों से यह अपेक्षा रखता है कि उन्हें पेंशन दिया जाएगा, ताकि उनका और उनके परिवार का गुजारा सही ढंग से चलता रहे, लेकिन सरकार ने कर्मचारियेां के पेंशन को समाप्त कर कर्मचारी विरोधी काम किया है। केन्द्र और राज्य सरकारों को कर्मचारियों के हतों को ध्यान में रखते हुए पेंशन बहाली की दिशा में काम करना चाहिए ताकि ऐसे लोग जो अपना जीवन भर सरकार की नौकरी में लगो रहते हैं, ऐसे लोग अपनी रिटायरमेंट के बाद अच्छा जीवन जी सकें और उनका परिवार भी खुशहाल रह सके।
