Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

रिटायर नायब तहसीलदार ने डीएम से लगाई गुहार

देहरादून। नायब तहसीलदार पद से रिटायर वीरेंद्र राज ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2016 मसूरी से नायब तहसीलदार से रिटायर हुए। लेकिन अभी तक उनको ग्रेच्युटी और नगदीकरण का भुगतान नहीं हुआ। यह भी बताया कि 1998 में उनकी एक वेतन वृद्धि भी कम लगी थी। ऑडिट के बाद वेतन वृद्धि हो गई थी, लेकिन इसका एरियर भी नहीं मिल पाया। कहा कि जनवरी 2020 से पेंशन भी नहीं दी जा रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने डीएम से इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *