सडक़ पर पड़े मिले मोबाइल को लौटा कर युवक ने ईमानदारी की मिशाल पेश की
करनैलगंज(गोंडा)
नगर के मुख्य बाजार में सडक़ पर पड़े मिले मोबाइल को लौटा कर ईमानदारी की मिशाल पेश की है। क्षेत्र के रेवांरी वैशनपुरवा निवासी कुलदीप सिंह का मोबाइल फोन बुधवार को करनैलगंज बाजार के स्टेशन रोड पर गिर गया। चैक घंटाघर जा रहे सकरौरा ग्रामीण के मजरा छतईपुरवा निवासी कम्प्यूटर प्रशिक्षक रमेश पाण्डेय को मार्ग पर मोबाइल पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल को उठाया तभी थोड़ी देर बाद मोबाइल के स्वामी का फोन आया। उनसे पूरी जानकारी लेकर उन्हें अपने पास बुलाया और नगर चैकी पर ले जाकर चैकी प्रभारी दिवाकर मिश्र, आरक्षी विकास यादव के समक्ष मोबाइल स्वामी को वापस सौंप दिया। मोबाइल मिलने के बाद कुलदीप काफी खुश नजर आया। लोगों ने रमेश पांडेय की ईमानदारी की जमकर प्रशंसा की।
