Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

रुड़की में कांग्रेसी-भाजपाई आपस में उलझे

रुड़की। मतदान के दौरान कांग्रेसी और भाजपाई आपस में उलझ गए। भाजपा के अपील के पर्चे बस्तों पर रखने पर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई तो भाजपाइयों ने कांग्रेसियों पर उनके बस्ते पर रखी मतदाता पर्ची फाड़ने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर चौक और रामनगर चौक के पास कांग्रेसियों में विवाद हो गया। दोनों जगह कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने बस्तों पर पार्टी प्रत्याशी की ओर से छापी गई अपील रखी है। इसे मतदाताओं को बांटा जा रहा है। कांग्रेसियों का कहना था कि इस तरह की अपील यहां नहीं रखी जा सकती। भाजपाइयों ने कांग्रेसियों के उनके बस्ते पर आकर वोस्ट लिस्ट फाड़ने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गयी। कई देर तक वह आपस में उलझते रहे। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *