दिव्यांग ने मतदान कर निभाई जिम्मेदारी
रुड़की। दाबकी गांव के दिग्विजय पैरों से दिव्यांग हैं। उन्हें चलने के लिए ट्राइसाइकिल की मदद लेनी पड़ती है। वे कई सालों से परिवार सहित लक्सर में मकान बनाकर रह रहे हैं। लेकिन उनका वोट गांव की मतदाता सूची में ही है। सोमवार को विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए दिग्विजय चार किलोमीटर ट्राइसाइकिल चलाकर सुबह साढ़े सात बने गांव के मतदान केंद्र पहुंचे और वहां लाइन में सबसे आगे खड़े हो गए। 8 बजे मतदान शुरू हुआ तो उन्होंने सबसे पहले वोट डाला और वापस लौट आए। दिग्विजय का कहना है कि वे भले ही दिव्यांग हैं, पर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी वे समझते हैं। इसीलिए उन्होंने वोट डालने को प्राथमिकता दी है।
