Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

पूर्व भाजपा विधायक राजलक्ष्मी वर्मा सपा में शामिल

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों में भगदड़ मच गई है. सपा, बसपा, कांग्रेस और बीजेपी मुख्?य दलों में नेताओं की आवाजाही जारी है. इसीके चलते सपा और बीजेपी- कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं।विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी लगातार अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है।
हम बात कर रहे है विधानसभा 267 रामनगर की जहाँ पर सपा ने कांग्रेस  को एक और बड़ा झटका दिया है पूर्व में भाजपा पार्टी से दो बार रही विधायिका राजलक्ष्मी वर्मा को विधानसभा 2017 के चुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं बनाया था।जिससे नाराज होकर वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थी।इस बार विधानसभा  चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रही थी।लेकिन पार्टी ने उंन्हे टिकट न देकर ज्ञानेश शुक्ला को प्रत्याशी के रूप में चुनाव कर लिया जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज होकर गुरुवार को पूर्व विधायिका ने सपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,राजेन्द्र चौधरी व समाजवादी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लखनऊ सपा कार्यालय पहुँचकर सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *