Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कोटवा सडक़ मे हुई सडक़ दुर्घटना मे मौत के बाद प्रदर्शन करने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बाराबंकी

सडक़ दुघर्टना मे हुई मौत से पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोड जाम करनेवाले परिजनों एवं ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
मंगलवार की शाम कोटवा सडक़ कस्बे में राजमार्ग जाम करने वाले 100 से अधिक लोगों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विदित हो कि कोटवा सडक़ निवासी अंशु सोमवार की सुबह दूध लेने के लिए घर से निकला था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी जिसकी बाद में इलाज के दौरान लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को पीएम के बाद अंशु का शव घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए राजमार्ग की दोनों लेनों को जाम कर दिया था। जबकि इस संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी। राजमार्ग जाम होने की सूचना पर एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी व कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर तहरीर मागकर उस पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था एक घंटे तक लखनऊ अयोध्या राजमार्ग जाम होने से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी थी इस प्रकरण को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है
राजमार्ग जाम होने से यात्रियों को हुई थी भारी दिक्कत
करीब 1 घंटे तक राजमार्ग जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थी जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा ग्रामीणों को भडका कर राजमार्ग जाम कराया गया जिसकी पुलिस ने फोटोग्राफी व बीडियोग्राफी की गई है इस समंध सौ से ज्यादा लोगों के ऊपर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *