Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

यमुना किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

मथुरा

थाना क्षेत्र के अक्रूर खादर स्थित बेरिया बाबा आश्रम के समीप यमुना नदी में लोगों ने एक युवक का शव बहता देखा। जिसकी सूचना तत्काल जैत पुलिस को दी गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को यमुना नदी से बाहर निकालकर शिनाख्त शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जैत पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव गांव अक्रूर स्थित बेरिया बाबा आश्रम  यमुना नदी  किनारे बहकर आ गया है। जिसने शरीर पर कपड़ो के साथ  जूते भी पहने हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को यमुना से निकलवाकर शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र  तकरीबन 40 वर्ष प्रतीत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *