Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

सब कामों को छोडक़र,करना है यह काम। एक दिवस मतदान का बाकी दिन आराम

 

लखनऊ

इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया द्रारा चलायें जा रहे मतदाता जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान की प्रभारी पूजा एवं शालिनी ने अभियान को जारी रखते हुए आज सरोजनीनगर क्षेत्र के शमदा, मौंदा कलियाखेड़ा, और मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्वालपुर, गदाईखेडा, नरैना में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान की प्रभारी एवं संस्था की यूथ लीडर पूजा ने कहा कि स्वस्थ एवं विकसित लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। सरकार निर्माण में मतदाताओं की भूमिका अहम होती है।

वहीं संस्था की सदस्य एव अभियान की सह प्रभारी शालिनी ने कहा कि मतदाताओं की जागरूकता से लोकतंत्र का भविष्य निर्धारित होता है। प्रत्येक मतदाता को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदाताओं को बिना भय या पक्षपात के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। अभियान के दौरान संवाद, रैली एवं हस्ताक्षर के जरिए लगभग 600 लोगों ने आज शपथ लिया।

आज के अभियान में नेहा, निहारिका, संजना, नैन्सी, मांसी,बबली, विमल, सरला, सहित आदि लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *